UPSSSC Mukhya Sevika Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा
आयोग (UPSSSC) ने मुख्य सेविका के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती
प्रक्रिया के माध्यम से बाल विकास सेवा पुष्टाहार विभाग के मुख्य सेविका
के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक
वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन
की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2022 है।