![]() | |
( उ ० प्र ० ) मुख्य सेविका भर्ती 2022 |
UPSSSC Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 2693 मुख्य सेविका भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी, देखिए आवेदन प्रक्रिया की खास बातें
यूपीएसएसएससी ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में मुख्य सेविका के 2693 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 31 अगस्त रखी गई है। यह पद केवल महिलाओं के लिए है। आवेदन पत्र ऑनलाइन http://upsssc.gov.in पर ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2021 वाले ही पात्र होंगे। आयु सीमा 21 से 40 वर्ष रखी गई है।शैक्षिक योग्यता किसी विश्वविद्यालय से एक विषय के रूप में समाजशास्त्र, समाज कार्य, गृह विज्ञान या पोषण और बाल विकास के साथ कला में स्नातक उपाधि या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई उपाधि है।
पद का नाम | रिक्त पद | वेतनमान | |
मुख्य सेविका | 2693 | ₹ 5200 – 20200/- (लेवल-5) |